10.40 सुबह में खगड़िया पहुंचेगी हमसफर
Updated at : 10 Apr 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस को ले लोगों में है उत्साह खगड़िया : स्थानीय जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस का आज भव्य स्वागत किया जायेगा. हमसफर एक्सप्रेस के स्वागत को ले स्थानीय लोग उत्साहित हैं. हमसफर एक्सप्रेस के स्वागत के लिये गाजे-बाजे की व्यवस्था की जा रही है. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित स्वागत समारोह के […]
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस को ले लोगों में है उत्साह
खगड़िया : स्थानीय जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस का आज भव्य स्वागत किया जायेगा. हमसफर एक्सप्रेस के स्वागत को ले स्थानीय लोग उत्साहित हैं. हमसफर एक्सप्रेस के स्वागत के लिये गाजे-बाजे की व्यवस्था की जा रही है. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित स्वागत समारोह के अवसर पर यात्रियों व रेल कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण किया जायेगा. उपभोक्ता संघर्ष समित के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस से यात्रियों का सफर सुहाना होगा. ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं के लिये सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गयी है.
सप्ताह में दो दिन खगड़िया जंक्शन से गुजरेगी ट्रेन
मालूम हो कि सप्ताह में दो दिन हमसफर एक्सप्रेस स्थानीय जंक्शन से गुजरेगी. कटिहार से चलने के बाद हमसफर एक्सप्रेस पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा से 10.40 सुबह में खगड़िया पहुंचेगी. खगड़िया से रूसेड़ाघाट होते हुए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, नावगढ़, बलरामपुर, गोंडा, लखनउ, कानपुर सेंट्रल के रास्ते मंगलवार और शुक्रवार को 11.40 सुबह में दिल्ली पहुंचेगी. जबकि हमसफर एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर खगड़िया बुधवार व शनिवार को दोपहर 1.53 मिनट में पहुंचेगी.
हमसफर एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम होगा लागू
कटिहार से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन पर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं. राजधानी, शताब्दी की तरह फ्लेक्सी फेयर का किराया सिस्टम तो लागू किया गया है लेकिन कटिहार से सहरसा होते हुए खगड़िया से दिल्ली जाने में साधारण एक्सप्रेस ट्रेन से भी ज्यादा समय इस ट्रेन से लगेगी. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि कटिहार से फिलहाल दिल्ली को जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सबसे अधिक समय हमसफर को ही लगेगी.
उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन को उसी दिन चलाई जा रही है, जिस दिन पूर्व से ही सहरसा से गरीब रथ एवं पूरबिया एक्सप्रेस चल रही है. हमसफर का किराया सबसे अधिक है. फिलहाल सहरसा से दिल्ली जाने के लिए एसी थ्री टियर में गरीब रथ का किराया 980, पुरबिया एक्सप्रेस का किराया 1390 है. वहीं हमसफर का किराया 1705 रुपये है. फ्लेक्सी फेयर होने की वजह से सीट उपलब्धता कम होने के साथ ही इसका किराया और बढ़ती चली जायेगी. अभी हमसफर में 700 से अधिक सीट उपलब्ध रहने की स्थिति में किराया पुरबिया से 315 रुपये अधिक तो गरीब रथ से 725 रुपये अधिक है.
क्या-क्या हैं सुविधाएं
कोचों में जीपीएस आधारित पैंसेजर इनफॉमेंशन डिस्प्ले सिस्टम
पैसेंजर्स अनाउंसमेंट सिस्टम के तहत यात्रियों को उनके स्टेशन के बारे में जानकारी मिलती है.
आग और धूंआ का पता लगाने के लिये फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एंड सेप्रेशन सिस्टम भी काम करेगा.
साइड बर्थ पर भी मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था.
इस ट्रेन में दो पावरकार कम लगेज बैग आगे और पीछे लगेंगे.
बाथरूम स्टेनलेस स्टील के और ओडर फलैशिंग टेक्नोलॉजी पर बने हैं, इसमें ये बदबू नहीं आयेगी.
यह ट्रेन 18 से 20 कोच की होगी, इसकी हर कोच में 72 बर्थ हैं.
सिगरेट के सामान्य धुएं में फायर कंट्रोल अलार्म नहीं बजेगा लेकिन जैसे ही यह धुंआ बढ़ेगा अलार्म बजने लगेगा.
पावर कार में स्पेशल फायर फाईटिंग सिस्टम नाइट्रोजन बेस्ड है.
बोगी पूरी तरह आरामदायक और सुविधाजनक है, इनके बीच काफी गैप रखा गया है.
इस ट्रेन में शेडयूल का भी पता चलता रहेगा.
समय को लेकर उठने
लगे हैं सवाल
हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन के समय में सुधार नहीं हुआ तो यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिलेगा. जब देश में 350 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से ट्रेन चलायी जा रही है. तो फिर कटिहार से दिल्ली जाने के लिये लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 घंटे का समय कैसे लगेगा. हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन से लोगों में खुशी है, लेकिन समय को लेकर यात्रियों में असंतोष है.
सुभाष चंद्र जोशी, रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




