बैरकपुर में गरजे राजनाथ सिंह- TMC मतलब टोटल मिसरूल और करप्शन, ममता सरकार ने बंगाल को घुसपैठ-भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया

Rajnath Singh Barrackpore Rally West Bengal Elections 2026
Rajnath Singh Barrackpore Rally: बैरकपुर की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी टीएमसी सरकार पर तुष्टीकरण और कुशासन का आरोप लगाया. मालदा कांड और जजों के घेराव को लेकर सरकार को घेरा.
खास बातें
Rajnath Singh Barrackpore Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सियासी बयानबाजी की तल्खी भी बढ़ती जा रही है. मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैरकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा प्रहार किया. राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि ममता की टीएमसी सरकार राज्य में ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ कर रही है. वोट बैंक के लालच में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है.
तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टि की राजनीति करें ममता जी : राजनाथ
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति जाति, धर्म या संप्रदाय के आधार पर नहीं, बल्कि न्याय, मानवता और समानता पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने कहा- ममता जी, राजनीति करें, लेकिन तुष्टीकरण की नहीं, संतुष्टि की राजनीति होनी चाहिए. आपने समाज को बांट दिया है, जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है.
TMC का नया मतलब- टोटल मिसरूल एंड करप्शन
रक्षा मंत्री ने चुटीले अंदाज में TMC की नयी परिभाषा बताते हुए कहा कि इसका मतलब ‘टोटल मिसरूल एंड करप्शन’ (पूरी तरह कुशासन और भ्रष्टाचार) है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल अब दूसरे राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ गया है और यहां लूट, अपहरण और हत्याएं आम बात हो गयी हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rajnath Singh Barrackpore Rally: घुसपैठ और सीमा पर बाड़बंदी का मुद्दा
अवैध घुसपैठ पर हमला तेज करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब वे गृह मंत्री थे, तब बीएसएफ द्वारा सीमा पर बाड़ लगाने के लिए राज्य सरकार से जमीन मांगी गयी थी. ममता सरकार ने उसे लटकाये रखा. राजनाथ ने आरोप लगाया- ममता जी घुसपैठियों को रोकना नहीं चाहतीं, क्योंकि वे उन्हें अपना सुरक्षित वोट बैंक मानती हैं. उनकी सोच आदिवासियों का अपमान करने वाली और घुसपैठियों का महिमामंडन करने वाली है.
इसे भी पढ़ें : मां काली के दरबार में बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत, बंगाल और देशवासियों की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद
मालदा कांड और राष्ट्रपति के अपमान पर घेरा
राजनाथ सिंह ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों को घंटों बंधक बनाये रखने और उन पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी सरकार दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी, जहां जजों को बंधक बना लिया जाये. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का मुद्दा भी उठाया. राजनाथ सिंह ने कहा कि तृणमूल के मंत्रियों ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठी महिला का अपमान किया है, जो शर्मनाक है.
इसे भी पढ़ें : 9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री
इस बार होगा तृणमूल का सफाया : राजनाथ सिंह
पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की नंदीग्राम से हार का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने भविष्यवाणी की कि इस बार पूरे बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है. उन्होंने वादा किया कि केंद्र सरकार बंगाल में उद्योग, निवेश और युवाओं के लिए रोजगार लाना चाहती है, जिसे ममता बनर्जी सरकार ने रोक रखा है.
इसे भी पढ़ें
50 साल, 3 दुश्मन और 0 पर सिमटी ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










