दोहरे हत्याकांड में चार काे किया गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में चार काे किया गिरफ्तार

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरखंडी टोला में बीते दो दिन पूर्व दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बरखंडी गांव पहुंच कर घटना की जांच की. एसपी ने ग्रामीणों से बारी-बारी से घटना के […]

विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरखंडी टोला में बीते दो दिन पूर्व दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बरखंडी गांव पहुंच कर घटना की जांच की. एसपी ने ग्रामीणों से बारी-बारी से घटना के कारण व घटना में शामिल लोगों की जानकारी ली.

एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव ने दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरखंडी टोला निवासी चंद्रदेव यादव, संदीप यादव, धरनीधर यादव, सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर बरखंडी टोला में हुई गोलीबारी में एक युवक व एक महिला की मौत हो गयी थी.

जबकि दीपक, देवेंद्र और महेश गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया गया. घटना के बाद मृतक राहुल के भाई के बयान पर दूसरे पक्ष के 21 लोगों तथा मृतक रत्ना देवी के परिजन के बयान पर प्रथम पक्ष के 24 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

बनायी गयी टीम
पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बरखंडी टोला पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. एसपी ने एएसपी ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम का गठन किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम में सर्किल इंस्पेक्टर सदर, एसएचओ मुफस्सिल, एसएचओ महिला शामिल रहेगी.
थानाध्यक्ष से पूछा स्पष्टीकरण
पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने घटना से पहले उचित कार्रवाई नहीं करने के कारण मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जायेगी. इधर घटना के बाद गांव से लोग फरार हो गये हैं, लेकिन पुलिस बरखंडी टोला में लगातार कैंप कर रही है. सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष दल बल के साथ बरखंडी गांव पहुंचे व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन