GPAT 2026 का रिजल्ट जारी, 5300 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Apr 2026 7:20 AM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
GPAT 2026 Result Declared: जीपैट एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है.
GPAT 2026 Result Declared: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानी GPAT 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने GPAT 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. यह परीक्षा देश के कई सरकारी और निजी फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस साल की परीक्षा में कुल 5326 उम्मीदवार पास हुए हैं. बोर्ड की ओर से GPAT 2026 का स्कोरकार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा.
GPAT 2026 Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर GPAT 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर या लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोर दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
NBEMS ने बताया कि रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है. फाइनल आंसर की बनाते समय कुछ सवालों में बदलाव भी किया गया. बोर्ड ने 7 प्रश्नों को तकनीकी गलती के कारण हटा दिया और उन सवालों के पूरे अंक सभी उम्मीदवारों को दिए गए.
GPAT 2026 Final Result check Here
कैटेगरी वाइज कट ऑफ
GPAT 2026 के रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ पर्सेंटाइल की जानकारी भी सामने आई है. जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 96.2586493 पर्सेंटाइल तय किया गया है. वहीं OBC-NCL के लिए 90.0870992, SC के लिए 76.4664192 और ST के लिए 59.1939124 पर्सेंटाइल रखा गया है.

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें आगे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. काउंसलिंग के जरिए देशभर के फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा. GPAT स्कोर कई संस्थानों में PG फार्मेसी कोर्स में दाखिले और रिसर्च फेलोशिप के लिए भी जरूरी माना जाता है. इसलिए सफल उम्मीदवारों के लिए यह रिजल्ट काफी अहम है.
यह भी पढ़ें: यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










