यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन जारी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Apr 2026 4:18 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
JEECUP 2026 Application: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (पॉलिटेक्निक) की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
JEECUP 2026 Application: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (पॉलिटेक्निक) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी.
JEECUP 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर JEECUP 2026 Application Form के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस
JEECUP 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करनी होगी. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है, जबकि SC और ST वर्ग के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है. फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking, Mobile Wallet, Cash Card या Offline E-Challan के जरिए किया जा सकता है.
JEECUP 2026 Application Form Check Here
JEECUP 2026 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
| कोर्स | अवधि | योग्यता |
|---|---|---|
| Diploma in Engineering | 3 वर्ष | 10वीं पास, कम से कम 35% अंक और PCM में 50% अंक |
| Diploma in Agriculture Engineering | 3 वर्ष | 10वीं में Agriculture विषय, PCM और Agriculture में 50% अंक |
| Fashion Designing / Textile / Home Science | 2-3 वर्ष | 10वीं पास, कम से कम 35% अंक |
| Modern Office Management / Library Science | 2 वर्ष | 12वीं पास |
| Diploma in Pharmacy | 2 वर्ष | 12वीं साइंस स्ट्रीम में 50% अंक |
| PG Diploma Courses | 1-2 वर्ष | संबंधित विषय में ग्रेजुएशन |
| Diploma in Hotel Management | 3 वर्ष | 12वीं में 50% अंक |
| Aircraft Maintenance Engineering | 3 वर्ष | 12वीं PCM के साथ 50% अंक |
| Engineering Lateral Entry | 2 वर्ष | 12वीं साइंस या 10वीं + ITI |
JEECUP Age Limit: आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 साल होनी चाहिए. उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जुलाई 2012 या उससे पहले की होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IIT का झंझट नहीं, ये कॉलेज भी हैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










