रेलवे ट्रैक टूटा, तीन घंटे परिचालन बाधित

Updated at : 27 Mar 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक टूटा, तीन घंटे परिचालन बाधित

खगड़िया : बरौनी-खगड़िया रेलखंड के बीच सहाबेपुर कमाल स्टेशन के पास 141/15 पर रेलवे ट्रैक टूट जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. कई स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रही. रेलवे के कार्य निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार को 3.30 बजे मालगाड़ी बेगूसराय की ओर जा रही थी. मालगाड़ी क्रॉस करते ही […]

विज्ञापन

खगड़िया : बरौनी-खगड़िया रेलखंड के बीच सहाबेपुर कमाल स्टेशन के पास 141/15 पर रेलवे ट्रैक टूट जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. कई स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रही. रेलवे के कार्य निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार को 3.30 बजे मालगाड़ी बेगूसराय की ओर जा रही थी. मालगाड़ी क्रॉस करते ही रेलवे लाइन के ज्वाइंट का वेलडिंग क्रैक हो गया. उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक की सूचना के बाद पहुंच कर ट्रैक का मरम्मत किया गया. 6.30 बजे गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया.

इस दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पटना से राज्य रानी एक्सप्रेस से सहरसा जा रहे बेगूसराय के रेल यात्री बंटी पटेल ने बताया कि लगभग तीन घंटे तक राज्य रानी एक्स्प्रेस को लखमिनिया के पास ऑटर सिगनल पर ट्रेन को रोक दिया गया. कई रेल यात्री सड़क मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हो गया. इस दौरान खगड़िया, मानसी स्टेशनों पर कई ट्रेनों को रोक कर रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन