मानसी में युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 21 Mar 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
मानसी में युवक की गोली मारकर हत्या

एकनिया ढाला के पास शव व बाइक बरामद बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्थित सिरैया का रहनेवाला था रंजीत यादव मानसी(खगड़िया) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनिया ढाला के पास मंगलवार अहले सुबह एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. युवक की गोली मार हत्या की गयी थी. पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को […]

विज्ञापन

एकनिया ढाला के पास शव व बाइक बरामद

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्थित सिरैया का रहनेवाला था रंजीत यादव
मानसी(खगड़िया) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनिया ढाला के पास मंगलवार अहले सुबह एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. युवक की गोली मार हत्या की गयी थी. पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को बरामद किया है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
शव की पहचान रंजीत यादव (30) पिता आजादी यादव सिरैया निवासी के रूप में की गयी, जो बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत आता है. थाना परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि रंजीत यादव कंकोल बेगूसराय
मानसी में युवक…
में चंद्रशेखर यादव के यहां ट्रैक्टर के ड्राइवर के रूप में काम करता था. वहां से घर आने के लिए अपने गाड़ी मालिक चंद्रशेखर यादव से 5000 रुपये लेने के बाद उनकी ही मोटरसाइकिल से अपने घर सिरैया आ रहा था. मंगलवार को रंजीत का शव मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया ढाला के पास बरामद किया गया. वह एकनिया ढाला के पास कैसे पहुंचा? यह जांच का विषय है. मानसी थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मृतक रंजीत यादव को सीने की दायीं ओर तथा बायें कंधे पर दो गोली मारी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन