डॉक्टर से लेकर कर्मियों के आने-जाने का नहीं है कोई टाइम टेबल, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

खगड़िया : अभी सिस्टर (एएनएम) के रेस्ट रुम में रात में जाकर पीएचसी प्रभारी के आपत्तिजनक बातें करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नये खेल का खुलासा हो गया है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सहित अलौली पीएचसी की व्यवस्था संभालने वाले हाकिम की कार्यशैली कटघरे में है. […]
खगड़िया : अभी सिस्टर (एएनएम) के रेस्ट रुम में रात में जाकर पीएचसी प्रभारी के आपत्तिजनक बातें करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नये खेल का खुलासा हो गया है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सहित अलौली पीएचसी की व्यवस्था संभालने वाले हाकिम की कार्यशैली कटघरे में है.
पीएचसी में कार्यरत कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के नाम पर मजाक कर रहे हैं. दस दिन में एक बार आना और सभी दिनों की हाजिरी बना कर निकल जाना यहां आम बात है. इतना ही नहीं 11 बजे लेट नहीं एक बजे भेंट नहीं के तर्ज पर काम होने से इलाज के लिए मरीज भटकते रहते हैं. पीएचसी के एएनएम के उपस्थिति पंजी की अलग अलग दिनों में ली गयी तस्वीर सरकारी अस्पतालों में चल रहे ड्यूटी के काले कारोबार की पोल खोलने के लिए काफी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अलौली में कब सुधरेंगे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के हालात.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




