इधर सेना के जवान ने भी रचायी दहेज मुक्त शादी

Updated at : 16 Mar 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
इधर सेना के जवान ने भी रचायी दहेज मुक्त शादी

वर पक्ष के लोगों ने शादी समारोह का पूरा खर्च उठाया सेना के जवान ऋतुराज ने ट्विंकल का थामा हाथ दहेजमुक्त शादी का तेजी से बढ़ रहा है कारवां सादगी भरी शादी बना चर्चा का विषय परबत्ता (खगड़िया) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज मुक्त अभियान का असर दिखने लगा है. इसी कड़ी में सेना […]

विज्ञापन

वर पक्ष के लोगों ने शादी समारोह का पूरा खर्च उठाया

सेना के जवान ऋतुराज ने ट्विंकल का थामा हाथ
दहेजमुक्त शादी का तेजी से बढ़ रहा है कारवां
सादगी भरी शादी बना चर्चा का विषय
परबत्ता (खगड़िया) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज मुक्त अभियान का असर दिखने लगा है. इसी कड़ी में सेना के जवान ऋतुराज ने ट्विंकल के साथ दहेज मुक्त शादी रचा कर मिसाल कायम किया है. इतना ही नहीं वर पक्ष के लोगों ने शादी का पूरा खर्च भी उठाया. इलाके में सादगी भरी दहेज मुक्त शादी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है. परबत्ता प्रखंड के बड़ी लगार गांव निवासी वशिष्ठ यादव के पुत्र ऋतुराज ने 12 मार्च को मुंगेर जिले के छोटी केलाबाड़ी मुंगेर निवासी राजेश प्रसाद यादव की पुत्री टि्वंकल कुमारी से दहेज मुक्त शादी रचा कर समाज में अनूठा संदेश दिया है. ऋतुराज देश की रक्षा के साथ साथ समाज में दहेज प्रथा की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया है.
इधर सेना के…
मुंगेर के मां चंडी मंदिर में रचायी शादी :
मुंगेर के चर्चित आदिशक्ति मां चंडी मंदिर के प्रांगण में सादगी भरी शादी संपन्न होने की चारों ओर चर्चा हो रही है. इस शादी समारोह का खर्च खुद वर पक्ष के लोगों ने उठाया है. वधू पक्ष के परिवार वाले की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी, लेकिन वर पक्ष के परिवार वालों ने दुल्हन ही दहेज की प्राथमिकता देकर शादी समारोह संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी. लड़की के पिता का माने तो ऐसे परिवार में शादी होना जहां दहेज से मिले पैसों को तुच्छ समझा जाता हो, वह परिवार संसार का सबसे सुखी परिवार है. ऐसे परिवार मेरे पुत्री की शादी होना मेरे लिये गर्व का बात है. इस दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराने में सह ऋतुराज के दादा छंगुरी यादव, वकील यादव, मित्र विपुल कुमार सिंह, दिनेश कुमार ने सराहनीय भूमिका अदा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन