अपराधियों ने राहगीर को हथियार के बल पर लूटा

Updated at : 08 Mar 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने राहगीर को हथियार के बल पर लूटा

पसराहा : एनएच 31 पर छितनीया के समीप बीती रात बाइक सवार राहगीर को अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व नकदी लूट लिया. पीड़ित युवक घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी. घटना से संबंधित शिकायत एसपी से किया. पीड़ित युवक ने बताया कि घटना बीती रात की है. जब बाइक सवार एक […]

विज्ञापन

पसराहा : एनएच 31 पर छितनीया के समीप बीती रात बाइक सवार राहगीर को अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक व नकदी लूट लिया. पीड़ित युवक घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष को दी. घटना से संबंधित शिकायत एसपी से किया. पीड़ित युवक ने बताया कि घटना बीती रात की है. जब बाइक सवार एक युवक देवठा से बाइक पर सवार होकर घर खीराडीह लौट रहा था. इस दौरान पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों युवक को से नकदी व बाइक लूट लिया.

जानकारी के अनुसार घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह निवासी उदय यादव के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है. मनीष कुमार ने बताया कि बजरंगबली स्थान देवठा से अपने घर खीराडीह लौट रहे थे तभी पसराहा थाना से दो किलोमीटर आगे हेमंत होटल के आस पास एनएच पर बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर अपाचे बाइक व नकदी लूट लिया. हालांकि बाद में उनका मोबाइल फेंक दिया. घटना की सूचना पसराहा थाना को देर रात दिया. थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक आवेदन उन्हें नहीं प्राप्त हुआ है. आवेदन मिलने पर वे कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन