पॉल्ट्री फार्म पर बमबाजी, एक को मारी गोली

गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के सुंदरवन चौक पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति गोली को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बमबारी करते बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. घटना के बारे में बताया जाता है कि दो बाइकों पर […]
गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के सुंदरवन चौक पर मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति गोली को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बमबारी करते बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. घटना के बारे में बताया जाता है कि दो बाइकों पर सवार होकर छह की संख्या में सुंदरवन चौक पर अपराधी पहुंचे. और वहां वाहन परिचालन कराये जाने का काम कर रहे मालीपुर पंचायत निवासी बबलू मिश्र पर बम फेंक कर मारने का प्रयास किया. इसके बाद अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की इस घटना में एक गोली बबलू मिश्र के कनपटी में जा लगी एवं दूसरी गोली उसके हाथ में लगी .
जिसके बाद वह घायल अवस्था में भागते हुए पड़ोस के रामकुमार महतो की आंगन में जाकर अपनी जान बचायी. चौक पर गाली-गलौज करते हुए निशा पॉल्ट्री फार्म के संचालक शैलेंद्र कुमार उर्फ मिंटू के पॉल्ट्री फार्म पर पहुंच कर बमबारी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधी पॉल्ट्री फॉर्म संचालक एवं आसपास के व्यवसायियों का नाम लेकर गाली गलौज करते हुए गोलीबारी और बमबारी करते गढ़पुरा की तरफ भाग निकले.
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया. घटना की सूचना पाकर डीएसपी सोनू कुमार राय भी वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. डीएसपी ने पॉल्ट्री फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाल कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




