RR vs MI: 5-5 ओवर के लिए क्या होगा कट-ऑफ टाइम, कब तक होगा इंतजार

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के लिए रात 8 बजे के बाद तक टॉस नहीं हो पाया है. बारिश की वजह से कवर्स लगाए हुए हैं. जानें IPL में 5-5 ओवर मैच के लिए कट-ऑफ टाइम क्या होता है और कितनी देर तक इंतजार किया जाता है...
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. रात के 8 बज चुके हैं और बारिश की वजह से टॉस नहीं हो पाई है. दोनों टीमों के खिलाड़ी डगआउट में बैठकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं. शाम से ही हो रही बारिश की वजह से पूरे मैदान पर कवर्स डाल दिए गए थे. अंपायरों ने एक बार सात से सवा सात बजे के करीब बारिश रुकने के बाद मैदान का मुआयना किया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई और कवर्स फिर से डाल दिए गए. ऐसा लग रहा है कि सोमवार के तरह आज भी एमआई और आरआर का मुकाबला बारिश में धुल जाएगा.
केकेआर बनाम पंजाब मैच हुआ था बारिश के कारण रद्द
मैच का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर का मैच खेलना होगा. गुवाहाटी के बारसापारा स्थित एसीए स्टेडियम में टॉस कब होगा, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यह लगातार दूसरा आईपीएल मैच है जो बारिश से प्रभावित हुआ है, इससे पहले कल ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे. कल भी शुरुआत में केवल 3.3 ओवर का ही गेम हो पाया था.
10:56 PM तक होगा इंतजार
गुवाहाटी में मंगलवार को बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी. हालांकि मैच अधिकारी पांच-पांच ओवर के मैच के लिए देर रात तक इंतजार कर सकते हैं. आईपीएल के नियमों के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मैच भारतीय समयानुसार रात 10:50 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए. किसी भी देरी के लिए 60 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है, जिससे पांच ओवर के मैच का अंतिम समय लगभग रात 11:50 बजे होता है. इसका मतलब है कि अगर मैदान खेलने लायक हुआ तो 5-5 ओवर का मुकाबला रात के 10:56 बजे भी शुरू हो सकता है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.
ये भी पढ़ें…
पूर्व क्रिकेटर Tamim Iqbal बनें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, क्या भारत से सुधरेंगे संबंध
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




