डीएम ने एसएफसी प्रबंधक से मांगा जबाव
खगड़ियाः डीएम संजय कुमार सिंह ने दिसंबर से फरवरी माह तक का खाद्यान्न पे इन स्लिप मुहैया नहीं कराने के कारण एसएफसी प्रबंधक से जवाब मांगा है. डीएम ने जमा होने के बाद भी मानसी को छोड़ अन्य प्रखंडों को को खाद्यान्न मुहैया नहीं कराने को लेकर तीन दिनों के अंदर एसएफसी के प्रबंधक से […]
खगड़ियाः डीएम संजय कुमार सिंह ने दिसंबर से फरवरी माह तक का खाद्यान्न पे इन स्लिप मुहैया नहीं कराने के कारण एसएफसी प्रबंधक से जवाब मांगा है. डीएम ने जमा होने के बाद भी मानसी को छोड़ अन्य प्रखंडों को को खाद्यान्न मुहैया नहीं कराने को लेकर तीन दिनों के अंदर एसएफसी के प्रबंधक से स्पष्टीकरण देने को कहा है.
जिला जनवितरण संघ के अध्यक्ष अशोक यादव ने डीएम को आवेदन देकर यह शिकायत की थी कि दिसंबर से फरवरी तक का पे इन स्लिप जमा होने के बाद भी एसएफसी के द्वारा मानसी प्रखंड को मात्र दिसंबर माह का खाद्यान्न का आवंटन किया है. जबकि अन्य प्रखंडों को खाद्यान्न आवंटित नहीं किया गया है. जिस पर एसएफसी के प्रबंधक से जवाब मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










