ससुराल में गोली मार कर मुंगेर के युवक की हत्या
खगड़ियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में मंगलवार की देर रात ससुराल आये एक युवक की सोये हुए में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वह मुंगेर जिले के खड़गपुर का रहने वाला रवींद्र यादव बताया जा रहा है. घटना के संबंध में रवींद्र की पत्नी कृष्णा देवी के बयान पर पुलिस ने […]
खगड़ियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा में मंगलवार की देर रात ससुराल आये एक युवक की सोये हुए में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वह मुंगेर जिले के खड़गपुर का रहने वाला रवींद्र यादव बताया जा रहा है.
घटना के संबंध में रवींद्र की पत्नी कृष्णा देवी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. बताया जाता है कि रवींद्र मथार दियारा स्थित अपने ससुराल गोरेलाल यादव के घर के आंगन में रात्रि में सोया हुआ था. इसी बीच छह-सात हमलावर घर में घुस गये और रवींद्र को गोली मार दी. गोली सीने के आर-पार हो गयी. जिस वजह से उनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी.
पुलिस को घटना की सूचना रात्रि में लगभग एक बजे मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि इस घटना के सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










