भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, कई जख्मी, तीन की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 10:39 PM
सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
कटिहार. जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नीमा बहादुरपुर में तीन बीघा जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच सोमवार को हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह का चचेरे भाई से भूमि विवाद चल रहा था. विवादित जमीन पर रविंद्र ने खेती कर रहा था. उसी जमीन पर उनके चेचरे भाई शिवा कुमार सिंह उर्फ लड्डू, अजय कुमार सिंह उर्फ कंपनी, प्रीतम कुमार सिंह उर्फ मिस्टर, सविता देवी और उनकी बेटी वैष्णवी और बेटे शुभम मौजूद थे. इस दौरान उन लोगों का रविंद्र से विवाद हो गया. इसी बात को लेकर शिव कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रविंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. जब बीच बचाव करने पहुंचे पिता नारद प्रसाद सिंह और बेटे रवि कुमार आए तो उन्हें भी बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया है. शिवा उर्फ लड्डू ने अपने साथियों के साथ रविंद्र को इतनी बेरहमी से वार किया की अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं. स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल एवं रेफर उपरांत उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










