राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण को लेकर टीम ने लिया जायजा

राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण को लेकर टीम ने लिया जायजा
फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनी का सोमवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अंतर्गत राज्य स्तरीय असेसमेंट का कार्य को लेकर डॉ विकास कुमार पिरामल एवं राहुल किशोर डीसीएम सहरसा के द्वारा जायजा लिया गया. हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बभनी का राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण होता है तो पुनः राष्ट्र स्तर के टीम आकर दी जा रहे सेवाओं का गुणवत्ता की जांच करेंगे. स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्र स्तर के पटल पर अपनी पहचान मिलेगी. कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक पवन कुमार, हेड क्लर्क आशीष कुमार, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुसंधान सहायक पिंटू कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विशनाराम, लोकेश कुमार, राकेश कुमार शर्मा, लवली कुमारी, जीएनएम प्रीति कुमारी, एएनएम गुड़िया कुमारी, स्नेह लता, सुमन, शालिनी कुमारी, रुबी कुमारी आशा फैसिलिटेटर शीला, आशा कर्मी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










