घर के नीचे जमीन खोदकर चोरी, आभूषण व नकद सहित लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

घर के नीचे जमीन खोदकर चोरी, आभूषण व नकद सहित लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर
– चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बारसोई नगर पंचायत बारसोई के घोघन गोला चौक स्थित एक घर में चोरों ने जमीन खोदकर सेंधमारी करते हुए लाखों की चोरी की. घटना को अंजाम दिया. चोर घर से करीब 40 भर चांदी के आभूषण तथा लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घोघन गोला चौक निवासी संजय रविदास इलाज कराने कटिहार गये हुए थे. इलाज कर घर लौटने पर बाहर से सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था. लेकिन जब उन्होंने घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये. चोरों ने घर के नीचे जमीन खोदकर अंदर प्रवेश किया था. कमरे में रखे ट्रंक व बक्सा को तोड़कर उसमें रखे चांदी के आभूषण तथा नगद राशि चोरी कर ली. संजय रविदास ने दूरभाष के माध्यम से बारसोई थाना को सूचना दी. सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू की. पीड़ित ने नगर पंचायत के ही दो लोगों पर संदेह जताते हुए बारसोई थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. चोरी किए गए सामान व नकदी की बरामदगी की मांग की है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में डर व असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




