विकसित भारत के सपने को जमीन पर उतारने का संकल्प है जी राम जी याेजना

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 02 Feb 2026 7:58 PM

विज्ञापन

विकसित भारत के सपने को जमीन पर उतारने का संकल्प है जी राम जी याेजना

विज्ञापन

कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जी राम जी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित की गयी. जिला स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम के साथ किया गया. मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में जी राम जी अभियान के अंतर्गत 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी कार्यक्रम का आयोजन गयाजी में किया गया. उन्होंने कहा कि जी राम जी विधेयक केंद्रीय क्षेत्र की योजना से केंद्र प्रायोजित ढांचे में बदलाव ग्रामीण रोजगार और परिसंपत्ति निर्माण की स्वाभाविक रूप से स्थाई प्रकृति को दर्शाता है. नए बदलाव के तहत राज्य एक मानक आवंटन ढांचे के माध्यम से लागत और जिम्मेदारी दोनों सजा करते हैं. प्रभावी कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा गांव, गरीब और मजदूरों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. जिला अध्यक्ष ने जिला स्तरीय जी राम जी योजना को लेकर जिला स्तरीय टोली बनाई है. जिसमें संजय झा, श्वेता राय, राजीव भारती, सूरज शाह को संयोजक बनाया गया है. मौके पर पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहा राय, लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, महेन्द्र झा सभी जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन