बाढ़ आपदा की बैठक में जीआर सूची, सीपेज का मुद्दा छाया रहा

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ आपदा की बैठक में जीआर सूची, सीपेज का मुद्दा छाया रहा

बाढ़ आपदा की बैठक में जीआर सूची, सीपेज का मुद्दा छाया रहा

विज्ञापन

बरारी प्रखंड सभाकक्ष में प्रखंड प्रमुख की अनुपस्थिति में उप प्रमुख रैनी कौर की अध्यक्षता व अंचल पदाधिकारी के संयोजन में प्रखंड स्तरीय बाढ़ सुखाड़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक बरारी विधायक विजय सिंह की उपस्थिति में हुई. सीओ ने बैठक बताया कि 15 पंचायत बाढ़ से प्रभावित होते है. इनमें जो समस्याएं उत्पन्न होती है. उसके समाधान एवं आपदा की घड़ी में किस तरह निपटा जाय. अपने-अपने विचार बारी-बारी अध्यक्ष के अनुमति से दें. ताकि समाधान निकाला जा सके. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के समय जीआर सूची में पीड़ित लाभुक को छोड़ सूखे लोगों को लाभ दिया जाना त्रुटिपूर्ण है. बाढ़ आपदा के समय बाढ़ वाले इलाके में सरकारी व गैर सरकारी नाव परिचालन कर मजदूरी भुगतान में विलम्ब करना, पशु चारा की उपलब्धता पूरी नहीं करना, स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था, एम्बुलेंस, दवाई, पीड़ित परिवार के लिए पॉलीथीन सीट, सामुदायिक कीचन, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ रोशनी की बाढ़ आपदा के समय अनिवार्य है. जीआर सूची में सीपेज पीड़ित को भी जोड़ा जाय. विधायक विजय सिंह ने सदन में बताया कि बाढ़ आपदा में हम सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी को प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा. तभी हम सभी बाढ़ पीड़ित की मदद कर सकेंगे. उन्होंने अधिकारी को जीआर सूची में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी पर इसे अभी से दुरुस्त करने का निर्देश दिया. सारी तैयारी कर लें. ताकि आपदा के समय समस्या उत्पन्न नहीं हो. सीओ ने बताया कि आपदा वाले क्षेत्रों में अंचल कर्मचारी का सहयोग कर जो कमी हो उसे पूरा कराने में योगदान दें. एक भी ऐसा व्यक्ति जिसका नाम दो जगहों पर हो या मृत हो उसपर लाभ की प्रक्रिया से परेशानी बढ़ सकती है. बाढ़ के समय सरकारी तौर पर आपदा सहायता की पूरी व्यवस्था रहेगी. बाढ़ का पानी निकलने के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारी से बचाव को स्वास्थ्य विभाग की ओर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव आदि की तैयारी भी की जा रही है. बैठक में जिला पार्षद गुणसागर पासवान, बीडीओ धीरेन्द्र धीरज, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, राजनुमार नेतम, नपं कार्यपालक पदाधिकारी, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, पीओ श्यामदेव, सांसद प्रतिनिधि सिमरनजीत सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष विक्की साह, मुखिया नवलकिशोर कौशिक, इब्राहिम, उमाकांत सिंह, मसकूर आलम, समिति सदस्य मिथिलेश यादव, उपमुखिया गोपाल यादव, आरओ आनंद कुमार , मुखिया मतीन, पशु चिकित्सक मुकेश वर्णवाल, स्वास्थ्य प्रबंधक इ कलाख, विनोद राम, मोहन यादव, संतोष मंडल, मिथुन कुमार सहित जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन