कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, लूटी गई सोने की छह चेन बरामद
बरामद समान के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गया में छिनतई की गई छह सोने की चेन बरामद की है। पुलिस ने गैंग के खिलाफ छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है।
कोढ़ा (कटिहार) . कोढ़ा थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गया जिले में जून और जुलाई 2026 के दौरान हुई चेन स्नैचिंग की छह घटनाओं से संबंधित सोने की चेन बरामद कर ली है. बरामद सभी चेन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.
आपके शहर में
कोढ़ा गैंग के ठिकानों पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार, गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में अज्ञात अपराधियों द्वारा महिलाओं से सोने की चेन छीनने की घटनाएं हुई थीं. मामले की जांच के दौरान कोढ़ा थाना पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्यों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से सभी छह सोने की चेन बरामद कर ली गईं.
अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोढ़ा गैंग लंबे समय से विभिन्न जिलों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. इस बरामदगी से गिरोह के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है.
अन्य आरोपितों की तलाश जारी
इस अभियान का नेतृत्व कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने किया. उनके साथ अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए