बारसोई अग्निशमन कार्यालय का जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्देश

बारसोई अग्निशमन कार्यालय का निरीक्षण करते जिला अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
कटिहार के जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बारसोई कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों को सुरक्षा और उपकरणों के रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बारसोई (कटिहार) . के जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने शनिवार को बारसोई अग्निशमन कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर, अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों, अभिलेखों तथा कर्मियों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.
सतर्कता और नियमित रखरखाव पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अग्निशमन सेवा आपदा की स्थिति में लोगों की सुरक्षा से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है. इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी हर समय तत्पर रहें तथा अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों का नियमित रखरखाव और परीक्षण सुनिश्चित करें.
साफ-सफाई और अभिलेख संधारण के निर्देश
उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का नियमित संधारण करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.
औचक निरीक्षण के लिए हमेशा रहें तैयार
गौतम कुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सभी अग्निशमन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाता है. इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन, टर्नआउट, परेड, प्रशिक्षण, कार्यालय व्यवस्था तथा अग्निशमन वाहनों और फायर फाइटिंग उपकरणों की कार्यक्षमता की गहन समीक्षा की जाती है. उन्होंने सभी कर्मियों को विभागीय मानकों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान सहायक अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी शिव शंकर यादव, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, अग्नि चालक नीतीश कुमार, प्रधान अग्निक संजय चौधरी, सागर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरविंद गुप्ता
अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










