आजमनगर में तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- परिजनों का रो रो कर बुरा हाल. | Prabhat Khabar Network

धूमनगर गांव में तालाब में नहाने गई 12 साल की फिरदौस जहां की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में मातम पसर गया है और ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

कटिहार, आजमनगर. प्रखंड क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित धूमनगर गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी महबूब आलम की पुत्री फिरदौस जहां के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार को बिना बताए तालाब में नहाने गयी थी बच्ची

बताया गया कि फिरदौस जहां शुक्रवार को परिवार के लोगों को बिना बताए अकेले तालाब में नहाने चली गयी थी. करीब 30 मिनट बाद जब परिजनों को उसके घर पर नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान तालाब में बच्ची का शव दिखाई दिया.

शव मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

तालाब में बच्ची का शव देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. फिरदौस जहां तीन बहनों में सबसे बड़ी थी. उसकी मौत से परिवार के साथ गांव में भी शोक का माहौल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग

मुखिया नजरुल आलम, जाकिर हुसैन, मोहतमिम आलम, रिजवान अहमद सहित अन्य लोगों ने घटना पर दुख जताया. ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. इसके साथ ही राशन कार्ड, इंदिरा आवास, सरकारी मुआवजा सहित अन्य पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन