कटिहार में जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया, सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
फोटो- शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
कटिहार में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर शहादत दिवस मनाया गया. वक्ताओं ने शोषित और वंचित वर्गों के हक के लिए उनके आजीवन संघर्ष को याद किया. समारोह में सामाजिक न्याय के पक्षधर जगदेव प्रसाद के विचारों और शहादत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.
कटिहार. स्थानीय न्यू मार्केट स्थित अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर शनिवार को कुशवाहा कल्याण परिषद, बामसेफ एवं मूल निवासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शहादत दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बारी-बारी से जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर गिरिजा सिंह ने की.
आपके शहर में
शोषित और वंचित वर्गों के हक के लिए संघर्ष को किया याद
पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वे आजीवन समाज के शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे. उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद ने सामाजिक हिस्सेदारी और समान अधिकार को लेकर आवाज बुलंद की थी.
महान क्रांतिकारी और सामाजिक न्याय के पक्षधर थे जगदेव प्रसाद
विश्वनाथ राम कुशवाहा ने कहा कि जगदेव प्रसाद महान क्रांतिकारी, राजनेता, पत्रकार और सामाजिक न्याय के पक्षधर थे. उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद समाज के दबे-कुचले लोगों को धन, धरती और राज-पाट में हिस्सेदारी दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे.
शहादत और विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
बामसेफ के अजय यादव ने जगदेव प्रसाद की शहादत को याद करते हुए उनके विचारों और सामाजिक संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही. उन्होंने सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया. समारोह में वक्ताओं ने जगदेव प्रसाद के जीवन और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पीपीआई के जिला अध्यक्ष संजय मंडल, महासचिव सुनील मंडल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीषा कुमारी, मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष श्रीलाल उरांव, महासचिव राधेश्याम कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बनवारी लाल यादव, सरयुग महतो, राजकमल, जोगी पासवान, हरे राम सिंह, संजय सिंह, अजय ठाकुर, लक्ष्मीकांत प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार, देवानंद यादव, आकाशदीप, उपेंद्र सिंह, रजनी रंजन वर्मा, प्रियंका कुमारी, प्रहलाद कुशवाहा, दशरथ मेहता, बालेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए