अपराध की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा, देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद
फोटो. पुलिस कस्टडी में आरोपी मौजूद पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सेमापुर थाना पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. वह अपराध की योजना बना रहा था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
कटिहार, बरारी. अपराध की योजना बनाने की सूचना पर सेमापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान छोटी चंदन नगर निवासी 20 वर्षीय कुंदन मंडल, पिता मनोज मंडल के रूप में हुई है.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर छोटी चंदन नगर में हुई छापेमारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमापुर थानाध्यक्ष सोमेश कुमार को सूचना मिली थी कि छोटी चंदन नगर गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक
छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति तेजी से भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली.
तलाशी में कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया. हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुंदन मंडल के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से आया और आरोपित किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए