बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैट मार्च

Updated:
विज्ञापन
बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैट मार्च

बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैट मार्च

विज्ञापन

मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम को मनसाही हाट चौक, मोहनपुर, भेरमारा, चितौड़िया एवं सहजा पंचायत के कास्त हाबर सहित अन्य जगहों पर बकरीद के पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दर्जनों पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सभी जगह के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बकरीद पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की. इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस की गस्ती गाड़ी तैनात की गयी. इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए कि शांतिपूर्ण माहौल में हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराया जायेगा. उक्त मामले की जानकारी मनसाही थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने दी. साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य उपकरणों के द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन