निदेशक प्रसार शिक्षा ने तकनीक किसानों तक पहुंचाने पर दिया जोर

निदेशक प्रसार शिक्षा ने तकनीक किसानों तक पहुंचाने पर दिया जोर
– कार्यशाला के पहले दिन 12 कृषि विज्ञान केंद्रों ने अपनी कार्य योजना की दी प्रस्तुति कटिहार कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में सोमवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अंतर्गत 22 कृषि विज्ञान केंदों के वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026 कार्यशाला का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एसके पाठक अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीवी सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एसके पाठक ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बिहार कृषि विश्विद्यालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया. अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डीवी सिंह ने किसानों की आजीविका में सुधार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, कृषकों के प्रक्षेत्र पर परीक्षण अन्य प्रसार कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए. वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने कार्यशाला में भाग ले रहे सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन किया. उन्होंने कटिहार जिले में उत्पादित होने वाली प्रमुख फसलों मखाना, मक्का के संबंध में जानकारी दी. कार्यशाला में स्वीकृत कार्य योजना के अनुसार ही सभी कृषि विज्ञान केन्द्र वर्ष 2026 में अपनी गतिविधियों को संचालित करेंगे. कार्यशाला के पहले दिन कुल 12 कृषि विज्ञान केंद्रों ने अपनी कार्य योजना की प्रस्तुति दी. कार्यशाला में मंच संचालन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




