प्रा विद्यालय डुमरिया सुखासन में तिथि भोज का आयोजन

Updated at : 06 Apr 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
प्रा विद्यालय डुमरिया सुखासन में तिथि भोज का आयोजन

प्रा विद्यालय डुमरिया सुखासन में तिथि भोज का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार प्रा विद्यालय डुमरिया सुखासन में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यालय शिक्षा समिति के सौजन्य से तिथि भोज का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों व अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना उपस्थित रहे. साथ ही प्रखंड साधन सेवी माधुरी कुमारी, शिक्षक प्रवीण कुमार, प्रधानाध्यापक संगीता कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. तिथि भोज के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया. अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ती है. आपसी समरसता भी मजबूत होती है. कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य शिक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन