कटरिया सिमड़गाछ के समीप हाईवा से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत

Updated at : 06 Apr 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
कटरिया सिमड़गाछ के समीप हाईवा से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत

कटरिया सिमड़गाछ के समीप हाईवा से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 कटरिया सिमड़गाछ के समीप सोमवार शाम को हाइवा से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना का पड़ताल कर महिला के शव को थाना लाकर पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया. दुर्घटना के जानकारी पर मृतक महिला के परिजन थाना पहुंची. मृतकों के क्रदंन रुदन से माहौल गमगीन हो उठा. मृतक महिला चंद्रकला देवी 60 पति हरि लाल यादव नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर सधवा गांव की निवासी थी. जानकारी अनुसार महिला पोता सन्नी कुमार यादव व एक अन्य रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर कोसकीपुर खेत से गांव लौट रही थी. रास्ते में कटरिया सिमड़गाछ के समीप गाय की रस्सी मे बाइक सवार का पांव उलझ गया. बाइक के असंतुलित होने से महिला सड़क पर गिर पड़ी. गुजरते हाइवा के नीचे आकर महिला कुचली चली गयी. घटना का खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि महिला के कुचलने जाने से मौके पर उनकी मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार अन्य दो सड़क किनारे गिर पड़े. जिससे बाइक सवार अन्य दुर्घटना में बाल बाल बच गये.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन