मुंबई-कटिहार सहित कई रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइमिंग

कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और कटिहार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे बिहार आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और टिकट की समस्या भी काफी हद तक कम होगी.
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. अब मुंबई और बिहार के बीच सफर करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. रेलवे के अनुसार, मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार 16 मई से 1 अगस्त 2026 तक चलेगी. इससे मुंबई में काम करने वाले लोगों और बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
भीड़ से मिलेगी राहत
वापसी के लिए ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 19 मई से 28 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन भी यात्रियों की भीड़ कम करने और सफर को आसान बनाने में मदद करेगी.
रेलवे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन खासतौर पर गोरखपुर, लखनऊ, उज्जैन, सूरत और वापी जैसे शहरों को ध्यान में रखकर किया गया है. इन रूट्स पर हर साल गर्मी में काफी भीड़ रहती है, इसलिए यह कदम यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
रेलवे ने क्या अपील की
गर्मी के समय में ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों से अब टिकट मिलने में आसानी होगी. खासकर छात्र, नौकरी करने वाले लोग और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना टिकट बुक कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत
विधायक ओसामा साहब के खिलाफ FIR, सिवान पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




