शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 06 Apr 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन

– एक दिन पूर्व डीएस कॉलेज से पूर्णिया विश्वविद्यालय की आई जांच टीम ने एक छात्र को किया निष्कासित – 15 अप्रैल तक संचालित की जाएगी दोनों फलियां में सेमेस्टर प्रथम की परीक्षा प्रतिनिधि, कटिहार जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संचालित की जा रही है. दो पालियों में प्रथम पाली सुबह दस से एक बजे व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक एमडीसी वन की अलग-अलग विषयों की परीक्षा ली गयी. पहली बार यूजी की परीक्षा ओएमआरशीट पर लिये जाने से छात्र छात्राओं में उत्साह का माहौल है. डीएस कॉलेज के सहायक परीक्षा नियंत्रक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को पूर्णिया विवि से आयी तीन सदस्यीय जांच टीम द्वारा एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि डॉ मिहिर कुमार ठाकुर, डॉ संतोष कुमार, एक अन्य सदस्य पहुंचकर संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का जायजा लिया. जहां एक को निष्कासित कर दिया गया. डीएस काॅलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ नारायण झा ने बताया कि इस केन्द्र पर एमजेएम महिला कॉलेज एवं बलरामपुर कॉलेज का केन्द्र बनाया गया है. मालूम हो कि जिले में कुल सात परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. एमजेएम महिला कॉलेज में सीमांचल डिग्री कॉलेज, एएन शहीदी कॉलेज निस्ता का केन्द्र बनाया गया है. एसआरसीडी कॉलेज में बीएम कॉलेज बरारी और आरवाई मनिहारी कॉलेज, सीमांचल बीएड कॉलेज में केबी झा कॉलेज, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में लवकुश डिग्री कॉलेज प्राणपुर और एसआरसीडी कटिहार, लवकुश डिग्री कॉलेज प्राणपुर में आरडीएस कॉलेज सालमारी के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. मालूम हो कि परीक्षा 15 अप्रैल तक संचालित की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन