IPL 2026: हार्दिक पांड्या की कब होगी टीम में वापसी, बॉलिंग कोच ने दे दिया अपडेट

Updated at : 06 Apr 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा

एक मैच के दौरान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा

IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या के नहीं खेलने से फैंस को उनकी चिंता होने लगी थी. हालांकि फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि पांड्या मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पुष्टि की है कि कप्तान हार्दिक पांड्या मंगलवार को एसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं. पांड्या बीमारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, जिसमें उनकी टीम छह विकेट से हार गई थी. इसके बाद वे रविवार रात गुवाहाटी में एमआई के नेट पर लौटे, जहां उन्होंने शानदार बैटिंग और बॉलिंग की. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘वे (हार्दिक पांड्या) उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कल कुछ घंटों तक नेट पर पैक्टिस की, इसलिए वे पूरी तरह फिट हैं. उन्हें चोट नहीं लगी थी, वे अस्वस्थ थे, इसी वजह से वे मैच में नहीं खेल पाए.’

राजस्थान के खिलाफ मैच में होंगे हार्दिक पांड्या

पिछले मैच में पांड्या की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को और ट्रेंट बोल्ट की जगह दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया गया. कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई. म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘खैर, मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है जिसका आपको ध्यान रखना होगा. चोटें ऐसी चीजें हैं जिन पर आपका नियंत्रण नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास टीम है, हमारे पास पर्याप्त खिलाड़ी हैं जिन्हें हम बारी-बारी से इस्तेमाल कर सकते हैं. मुझे लगता है कि यह सिर्फ संयोजन में बदलाव था. हार्दिक के रहने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के ऑप्शन मिलते हैं.’

गुवाहाटी में शानदार मुकाबले की उम्मीद

एमआई पहली बार गुवाहाटी में आईपीएल का मैच खेलने जा रही है और जिस एक मुकाबले को देखने के लिए सभी उत्सुक होंगे, वह यह है कि आरआर के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं. म्हाम्ब्रे ने बुमराह के अनूठे गुणों, विशेष रूप से बल्लेबाजों को मात देने की उनकी क्षमता के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बुमराह की गेंद को छिपाने की क्षमता ही उनकी खासियत है. (लुंगी) एनगिडी का नाम लिया गया है, लेकिन वह उनसे बहुत अलग हैं.’

कोच ने बुमराह की जमकर की तारीफ

म्हाम्ब्रे ने आगे कहा, ‘बल्लेबाजों को बुमराह की गेंद को समझना मुश्किल हो रहा है. मुझे लगता है कि बुमराह के पास अलग-अलग परिस्थितियो के लिए अलग तरह की गेंद है. इसलिए ऐसा नहीं है कि आप मैच में जाकर कह सकते हैं कि बुमराह ऐसी ही गेंद फेंकेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ मैच इसका सबसे अच्छा उदाहरण था. उन्होंने जो पहली गेंद फेंकी, उससे धीमी गेंद की किसी को उम्मीद नहीं थी. इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजों की सोच को भांपने और ऐसी गेंद फेंकने की क्षमता बुमराह की खासियत है.

ये भी पढ़ें…

IPL Points Table 2026: विराट कोहली की बेंगलुरु बनी नंबर 1, CSK की हालत सबसे खराब

संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola