बुजुर्ग महिला को झांसे देकर 9 लाख के सोने के जेवरात की ठगी

Updated at : 06 Apr 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को झांसे देकर 9 लाख के सोने के जेवरात की ठगी

बुजुर्ग महिला को झांसे देकर 9 लाख के सोने के जेवरात की ठगी

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को झांसे देकर 9 लाख के सोने के जेवरात की ठगी – पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर रही जांच पड़ताल प्रतिनिधि, कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार क्षेत्र में बाइक सवार ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर करीब नौ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात की ठगी कर ली. 58 वर्षीय शीला अग्रवाल सोमवार की सुबह घर से कचरा फेंकने के लिए निकली थीं. वापस लौट रही थीं तभी एक युवक ने इशारा कर रोका और कहा कि साहब आपको बुला रहे हैं. महिला उसकी बातों में आ गयी और कुछ ही दूरी पर खड़े एक अन्य व्यक्ति के पास पहुंची. उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला को समझाया कि खुले में सोने के आभूषण पहनकर चलना खतरनाक है. इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है. कहा, लाइये मैं इसको कागज में दे देता हूं. ठग की बातों पर भरोसा करते हुए बुजुर्ग महिला ने अपनी सोने की चेन और दोनों हाथों से कंगन उतारकर उसे दे दिया. आरोपितों ने चालाकी से जेवरात को कागज में लपेटकर वापस महिला को थमा दिया और वहां से फरार हो गये. घर पहुंचने के बाद जब महिला ने कागज खोला तो उनके होश उड़ गये. सोने के कंगनों की जगह लोहे के कंगन और चेन की जगह ईंट-पत्थर मिले. इसके बाद परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि महिला ठगी का शिकार हो गई हैं. वारदात को तीन अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया. ठग करीब आठ से 9 भर सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. परिजन नगर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया. पीड़िता के पुत्र चंचल अग्रवाल ने बताया कि आरोपित हंटर बाइक से आए थे. अररिया निवासी होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी और लूटे गये जेवरात की बरामदगी की मांग कर रहे है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन