टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों को मतदान का महत्व बताया गया

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कटिहार, कार्यक्रम के बाद मौजूद उपनिवाचन पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों को मतदान के महत्व और मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाई गई. प्रतियोगिताओं के माध्यम से वोटिंग के प्रति जागरूकता फैलाई गई.

विज्ञापन

Voter Awareness: कटिहार. टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपनिर्वाचन पदाधिकारी, निर्णायक मंडली के सदस्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस दौरान लोकतंत्र में मतदान के महत्व और मतदाता बनने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

मतदाता बनने की प्रक्रिया समझायी गयी

उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद किस प्रकार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है. उन्होंने संबंधित आवेदन प्रपत्रों की जानकारी देते हुए मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया.

प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में टेन प्लस टू विद्यालय और बीएमपी-7 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इन प्रतिभागियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

चार लड़कों के समूह में कलाम ग्रुप ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में तलत निगार, चित्रकला प्रतियोगिता में भारती, स्लोगन प्रतियोगिता में पल्लवी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा मेघा स्वराज ने प्रथम स्थान हासिल किया.

शिक्षकों ने भी किया प्रेरित

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार कर्ण ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला. निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल शिक्षिका फरहत परवीन ने भी वोटर आईडी कार्ड और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.

जागरूकता रैली भी निकाली गई

Voter Awareness: कार्यक्रम से पहले विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो अंबेडकर चौक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची. रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन