Redmi A7 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स हुए रिवील

रेडमी A7 प्रो / फोटो- रेडमी
Redmi A7 Pro भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. यह A-सीरीज का पहला Pro मॉडल होगा, जिसमें बड़ा डिस्प्ले और 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कंपनी ने इस मॉडल की डिजाइन और कुछ फीचर्स रिवील कर दिए हैं. जानिए क्या है खास इस नए फोन में.
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह फोन 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि यह Redmi की बजट A-सीरीज का पहला Pro मॉडल होने वाला है. कंपनी ने इसे King of Power & Style के तौर पर टीज किया है, जिससे साफ है कि इसमें डिजाइन और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया गया है. Redmi की A-सीरीज आमतौर पर बजट और एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए जानी जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि Redmi A7 Pro भी बजट रेंज में आएगा.
Redmi A7 Pro कैसा है डिजाइन?
टीजर इमेज के मुताबिक, Redmi A7 Pro का डिजाइन काफी हद तक Redmi A5 जैसा नजर आता है. इसमें पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के कोने फ्लैट रखे गए हैं, जिससे इसे मॉडर्न लुक मिलता है. इसके साथ ही इसमें मेटल फ्रेम जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है.
फोन को एक ब्राइट ऑरेंज कलर में दिखाया गया है, जिसमें बैक पैनल पर खास पैटर्न भी दिए गए हैं, जिससे इसका लुक और आकर्षक बनता है. वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इसमें 6.9-इंच का बड़ा स्क्रीन मिलेगा, जिसे कंपनी सबसे बड़ा और स्मूद बता रही है. इसके साथ ही इसमें कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
कैमरा: Redmi A7 Pro में 32MP डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा, हालांकि सेकेंडरी कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसके साथ ही इसमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स भी दिए जाएंगे.
बैटरी और सॉफ्टवेयर: Redmi A7 Pro को लेकर कंपनी ने कुछ अहम फीचर्स टीज किए हैं. इसमें सेगमेंट का सबसे फास्ट प्रोसेसर मिलने का दावा किया गया है, हालांकि चिपसेट का नाम अभी सामने नहीं आया है. फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी बैटरी लाइफ दे सकती है.
सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिल सकता है. इसमें HyperIsland नाम का फीचर मिलेगा, जो नोटिफिकेशन, मीटिंग और रिमाइंडर जैसी जानकारी स्क्रीन के ऊपर दिखाएगा. इसके अलावा, इसमें Circle to Search और मजबूत (ड्यूरेबल) डिजाइन भी दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




