Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display, जानिए क्या है ये टेक्नोलॉजी

Infinix Note 60 Pro (Photo: Infinix India)
Infinix का नया Note 60 Pro जल्द लॉन्च होने वाला है. इस फोन में Active Matrix Display मिलने वाला है जो बैक पैनल को स्मार्ट और इंटरैक्टिव बनाता है. इसकी लॉन्चिंग 13 अप्रैल को होने वाली है और प्री-बुकिंग पर अच्छे ऑफर्स भी मिल रहे हैं.
Infinix अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Note 60 Pro को लेकर जल्द ही भारत में एंट्री करने वाला है. कंपनी ने फिलहाल फोन का पूरा डिजाइन तो रिवील नहीं किया है, लेकिन एक दिलचस्प टीजर जरूर शेयर किया है. इस टीजर से पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर Nothing के Glyph Matrix जैसा खास डिजाइन मिलने वाला है. कंपनी इसे ‘Active Matrix Display’ कह रही है. आइए डिटेल में जानते हैं आखिर ये क्या चीज है.
क्या है Active Matrix Display?
Active Matrix Display कोई आम फीचर नहीं है. दरअसल, ये एक छोटा सा डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन है जिसमें छोटे-छोटे LED पिक्सल लगे हैं. ये एक तरह का सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जहां आप कॉल, मैसेज, टाइम और यहां तक कि मौसम की अपडेट्स भी देख सकते हैं बिना मेन स्क्रीन को ऑन किए.
सिर्फ नोटिफिकेशन ही नहीं, पीछे वाला ये इंटरफेस काफी इंटरैक्टिव भी है. आप Matrix Studio की मदद से इसकी लुक और विजुअल्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें Pixel Pets जैसे क्यूट फीचर्स और Star Blast जैसे मिनी गेम्स भी मिलते हैं.
इतना ही नहीं, ये LED लाइट्स म्यूजिक के साथ सिंक होकर रिएक्ट भी करती हैं, जिससे आपको एक अलग ही ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है. साथ ही, आप ब्राइटनेस को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं, ताकि हर लाइटिंग कंडीशन में ये बढ़िया दिखे.
कब लॉन्च होगा Infinix Note 60 Pro?
Infinix अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च के बाद आप इस फोन को आसानी से Flipkart और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे.
Infinix Note 60 Pro 5G प्री-ऑर्डर ऑफर
Infinix ने अपने मिड-रेंज फोन Note 60 Pro के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी शुरुआती ग्राहकों को कुल ₹7,000 तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें ₹3,999 का फ्री MagSafe स्पीकर शामिल है, साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
इतना ही नहीं, अगर आप फोन प्री-बुक करते हैं तो आपको एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी दी जा रही है. इसके अलावा, पेमेंट को आसान बनाने के लिए 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और 9 महीने तक का ‘Buy Now Pay Later’ ऑप्शन भी उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: ₹6000 तक सस्ते हुए iQOO के गेमिंग फोन्स, 6 साल पूरे होने पर कंपनी दे रही खास ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




