₹6000 तक सस्ते हुए iQOO के गेमिंग फोन्स, 6 साल पूरे होने पर कंपनी दे रही खास ऑफर

आइकू सेल / फोटो- आइकू
अगर आप गेमर हैं और नया दमदार गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, खास गेमिंग स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनी iQOO अपने स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर दे रही है, जिससे आप सस्ते में कोई भी मॉडल खरीद सकेंगे. ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानिए डिटेल्स में.
चाइनीज टेक कंपनी iQOO ने 2020 में गेमिंग स्मार्टफोन्स के साथ अपनी शुरुआत की थी और अब कंपनी अपने 6 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. इस खास मौके पर iQOO ने 6th Anniversary Sale का ऐलान किया है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स पर बढ़िया ऑफर्स मिल रहे हैं. इस सेल में ग्राहकों को कम कीमत, No-Cost EMI और शानदार डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे.
कब और कहां होगी सेल?
iQOO की यह Anniversary Sale आज से लाइव हो गई है और यह 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी. यह सेल Amazon India के साथ पार्टनरशिप में चलाई जा रही है, यानी कि आप इस सेल का फायदा Amazon से ही उठा सकेंगे. इस सेल में बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कुल 6 स्मार्टफोन्स पर खास छूट मिल रही है, यानी हर बजट के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ ऑपशंस मौजूद हैं.
किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स?
iQOO Z10 Lite
सेल में इस मॉडल की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये हो गई है, लेकिन 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ इस मॉडल को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस मॉडल के फीचर्स कि बात करें, तो इसमें 6.74 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 50MP Sony AI कैमरा और 15W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी मिलेगी.
iQOO Z11x
iQOO Z11x पर सेल में 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस मॉडल को 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.76 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7200mAh बैटरी मिलेगी.
iQOO Z10R
iQOO Z10R को सेल में 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर 6 महीने तक No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 इंच का Quad-Curved डिस्प्ले, 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 5700mAh बैटरी मिलेगी.
iQOO Z10
iQOO Z10 पर कंपनी 2500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस मॉडल को 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. साथ ही, इस पर 6 महीने तक No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7300mAh की बड़ी बैटरी, 50MP रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 इंच का डिस्प्ले मिलेगा.
iQOO 15R
लेटेस्ट मॉडल iQOO 15R पर कंपनी 4000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस मॉडल को 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7600mAh की बड़ी बैटरी, 6.59-inch 144Hz AMOLED डिस्प्ले, डुअल 50MP और गेमिंग के लिए Q2 Supercomputing चिप जैसे फीचर्स मिलेंगे.
iQOO 15
कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15 पर कंपनी 6000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसे 72,999 रुपये की जगह 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर कंपनी 12 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन दे रही है.
फीचर्स कि बात करें, तो इसमें भी Snapdragon 8Elite Gen 5 का पावरफुल प्रोसेसर, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh, Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 सॉफ्टवेयर, 6.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? 6-12 अप्रैल की पूरी लिस्ट देखें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




