पुल बनकर तैयारी, एप्रोच नहीं बनने से लोगों को आवगामन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
पुल बनकर तैयारी, एप्रोच नहीं बनने से लोगों को आवगामन में परेशानी

पुल बनकर तैयारी, एप्रोच नहीं बनने से लोगों को आवगामन में परेशानी

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय से तीन पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में बन रहे आरसीसी पुल का निर्माण के बाद एप्रोच कार्य धीमी गति से चल रहा है. निर्धारित तिथि पूर्ण होने के बाद भी उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने बाद एप्रोच नहीं बनाया गया है. कार्यस्थल पर लगे सूचना बोर्ड में उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य का प्रारंभ तिथि 7 मार्च 2024 एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि 8 मार्च 2025 है. सूचना बोर्ड में उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण का इकरारनामा राशि 6 करोड़ 26 लाख 83,452 रुपये अंकित है. मार्च 2026 बीत जाने के बावजूद भी यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया है. ज्ञात हो कि अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त इलाका है. अमदाबाद प्रखंड में प्रत्येक वर्ष बाढ़ का आगमन होता है. कई सड़कों पर पानी का बहाव होने लगता है. जिस स्थान पर पुल का निर्माण कर चल रहा है. वहां एक बड़ा डायवर्सन है. इस होकर लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है. खासकर बाढ़ बरसात के दिनों में इस होकर लोगों को करीब तीन माह तक नाव से आवागमन करना पड़ता है. राहगीर अनिल कुमार सिंह, मनोज मंडल, अमल सिंह, पतानू मंडल, सुशील मंडल इत्यादि ने बताया कि समय रहते पुल का एप्रोच का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण इस होकर आवागमन करने में परेशानी होती है. उक्त लोगों ने बताया कि यह सड़क भवानीपुर, चौकिया पहाड़पुर एवं दुर्गापुर पंचायत को जोड़ती है. तीनों पंचायत के लोगों के लिए यह मुख्य सड़क है. प्रखंड मुख्यालय एवं भरत टोला गांव के बीच उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य करीब दो साल से चल रहा है. राहगीर एवं अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का एप्रोच का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन