वाडों में व्याप्त समस्याओं से फरियादियों ने मेयर को कराया अवगत

Published at :27 Jan 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
वाडों में व्याप्त समस्याओं से फरियादियों ने मेयर को कराया अवगत

वाडों में व्याप्त समस्याओं से फरियादियों ने मेयर को कराया अवगत

विज्ञापन

– जलजमाव, होल्डिंग टैक्स की समस्याओं के समाधान को लगायी गुहार कटिहार प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल रूबरू हुई. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आये लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. खासकर आवास योजना, सड़क, बिजली, जलजमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर को लोगों ने रूबरू कराया. जिसे महापौर ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. मौके पर महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा ही उनका कर्तव्य है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना उनका संकल्प है. मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, सलीम अंसारी, भाजपा नेत्री सीमा झा, प्रियंका सिंह, नगर निगम के पदाधिकारी कैलाश चौधरी, आदित्य झा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन