ePaper

तीन दिन पूर्व लापता वृद्ध महिला का शव महानंदा नदी किनारे मिला

Updated at : 26 Feb 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व लापता वृद्ध महिला का शव महानंदा नदी किनारे मिला

तीन दिन पूर्व लापता वृद्ध महिला का शव महानंदा नदी किनारे मिला

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा नदी किनारे बाबूपुर गांव के समीप गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की शव पानी में तैरता हुआ संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया. जानकारी मिलते ही रोशना थानाध्यक्ष पुलिस दल बल के साथ महानंदा नदी किनारे बाबूपुर गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कर बताया कि पश्चिम बंगाल के माहरा पाड़ा गांव निवासी कातको सिंह के रूप में पहचान की गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि कातको सिंह मानसिक रूप से विक्षुपत है. तीन दिन पूर्व महानंदा नदी में स्नान करने गई थी. घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया. मृतका के परिजनों ने कहा कि स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से इसकी डूबने से मौत गई है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि महानंदा नदी किनारे पानी में एक वृद्ध महिला की शव पड़ा है. घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकल गया. जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल के कुमेद पुर थाना क्षेत्र के मारा पड़ा गांव निवासी कातको सिंह उम्र तकरीबन साठ वर्ष के रूप में हुई है. मृतका के परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया गया है. मृतका के परिजनों ने लिखित आवेदन देकर कहा कि मृतिका मानसिक रूप से विक्षुपत थी. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से इसकी मृत्यु हो गई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन