शहर के शहीद चौक पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के शहीद चौक पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

शहर के शहीद चौक पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन

कटिहार शहर के शहीद चौक पर सोमवार की सुबह बालू लोड हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. नगर थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ पहुंचे व क्षत-विक्षत शव को सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने ट्रक (हाइवा) को जब्त कर लिया. सुबह के तकरीबन पौने आठ बजे नो एंट्री समाप्त होने में कुछ समय शेष था. बड़े वाहनों का परिचालन हो रहा था. धीरे-धीरे सड़कों पर आवाजाही भी बढ़ रही थी. बालू लोड एक हाइवा ओवर ब्रिज की ओर से शहीद चौक होते हुए एमजी रोड की ओर जा रहा था. हाइवा शहीद चौक से बढ रहा था कि इसी बीच एक युवक ट्रक के पीछे वाले चक्के के नीचे आ गया. एक जोर चीख के साथ उसके सर का परखच्चा उड़ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना को देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मधुसूदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा मृतक के क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान को लेकर उसके पैकेट की तलाशी ली तो मृतक के पैकेट से वोटर आई कार्ड मिला. जिसमें मृतक की पहचान अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल निवासी राजेश खेड़िया, पिता नंदा खेरिया के रूप में हुयी. पुलिस ने फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया तो यह बात सामने आई कि मृतक के माता-पिता का देहांत पूर्व ही हो गया है. मृतक के भाई एवं पत्नी तक घटना की सूचना पुलिस ने दे दी. तत्पश्चात शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. इधर जब पुलिस मामले की जांच को लेकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला तो देखा कि हाइवा धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था कि अचानक पीछे के चक्के के नीचे एक युवक आ गया. कुछ लोग तो इसे सुसाइड बता रहे हैं. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन