कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन

कटिहार जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गयी थी. प्रशासनिक महकमा तुरंत हरकत में आ गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी स्वयं सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की. धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी उत्पन्न हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच शुरू कर दी गयी. मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के जरिए हर व्यक्ति की जांच की गयी. संदिग्ध गतिविधियों व व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है. प्रशासन की ओर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. जिन्होंने कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की. हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.डीएम ने बताया कि धमकी देने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी है. एसपी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इधर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. आमलोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन