महिलाओं को समान अवसर सम्मान पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को समान अवसर सम्मान पर दिया जोर

महिलाओं को समान अवसर सम्मान पर दिया जोर

विज्ञापन

कटिहार भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर स्थित जिला अतिथि गृह में प्राणपुर की विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह ने प्रेस वार्ता की. आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संदर्भ में पत्रकारों से सार्थक संवाद किया. कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम केवल आरक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और प्रगति के हर द्वार सुलभ हो. विधायक ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं. जो विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुई.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन