मध्याह्न भोजन योजना में फर्जीवाड़ा नहीं कर पायेंगे विद्यालय प्रधान

Published at :06 Feb 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना में फर्जीवाड़ा नहीं कर पायेंगे विद्यालय प्रधान

मध्याह्न भोजन योजना में फर्जीवाड़ा नहीं कर पायेंगे विद्यालय प्रधान

विज्ञापन

– एमडीएम को लेकर हर दिन तैयार होगा संयुक्त प्रमाण पत्र कटिहार अब प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में शिक्षा विभाग ने अहम निर्णय लिया है. अब स्कूल से प्रतिदिन एमडीएम की रिपोर्ट तैयार होगी. जिसमें प्रधानाध्यापक के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर होगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य।सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में फर्जी उपस्थिति को रोकने तथा भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्याह्न भोजन परोसने के उपरान्त एक प्रपत्र में प्रतिदिन प्रतिवेदन तैयार किया जायेगा. संबंधित प्रतिवेदन प्रमाण-पत्र पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक के साथ-साथ सभी उपस्थित शिक्षकों का हस्ताक्षर अंकित होगा. यह प्रपत्र उक्त तिथि के मध्याह्न भोजन के सामग्रियों से संबंधित विपत्र के साथ संलग्न कर सुरक्षित रखा जायेगा. स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना के संदर्भ में संबंधित विद्यालयों से पूरे माह का संदर्भित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना द्वारा संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं को भुगतान किया जायेगा. उक्त प्रमाण पत्र की प्रति सभी विद्यालयों में भी तिथिवार संरक्षित कर रखा जायेगा. यदि किसी तिथि को संचालित मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, मात्रा या बच्चों की संख्या से कोई शिक्षक असहमत है तो अपनी असहमति का कारण भी उक्त प्रमाण-पत्र पर अंकित करेगा. संबंधित प्रमाण-पत्र पर उपस्थित सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा. यदि कोई शिक्षक हस्ताक्षर अंकित नहीं करता है तो उसे अनुपस्थित माना जायेगा. एसीएस ने निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रतिदिन तैयार किया जाय. ताकि बच्चों को इस योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके. इस प्रमाण पत्र के बिना मध्याह्न भोजन योजना का कोई विपत्र मान्य नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन