आरपीएफ ने 40 नाबालिग बच्चों व 2 महिलाओं को किया बरामद

Published at :23 Feb 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

आरपीएफ ने 40 नाबालिग बच्चों व 2 महिलाओं को किया बरामद

विज्ञापन

कटिहार आरपीएफ की फरवरी माह में की गयी कार्रवाई में एनएफ रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 40 नाबालिग और दो महिलाओं को बरामद कर उनके परिजन एवं चाइल्ड लाइन को सौंपा गया. बता दें मानव तस्करी रोकने, भागे बच्चों की सुरक्षा और बाल शोषण से बचाव को आरपीएफ लगातार ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रही है. आरपीएफ ने किशनगंज रेलवे स्टेशन पर, किशनगंज रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न स्थानों से भागे हुए पांच नाबालिग लड़कों को बरामद कर इन नाबालिगों को किशनगंज चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक उल्लेखनीय रेस्क्यू पहल किया गया, जहां कटिहार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने भागे हुए पांच और नाबालिग लड़कों को बरामद कर कटिहार के चाइल्ड लाइन के संरक्षण में रखा गया. कहते हैं अधिकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ यात्रियों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समर्पित है, यही वजह है कि मानव तस्करी में आरपीएफ को खासी सफलता प्राप्त हुई है. अडिग प्रतिबद्धता के माध्यम से, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे इस क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को निरंतर सुदृढ़, सुरक्षित, यात्री-अनुकूल और जिम्मेदार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करता है. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन