क्या आपके बेडरूम में भी रखी है झाड़ू? हो जाएं सतर्क, इन 5 परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

Published by :Saurabh Poddar
Published at :27 Apr 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
effects of keeping broom in bedroom

बेडरूम में झाड़ू रखने से क्या होता है Ai image

Vastu Tips: कई लोग जगह की कमी या आदत की वजह से बेडरूम में झाड़ू रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र इसे सही नहीं मानता है. आपकी यह छोटी सी गलती रिश्तों, मेंटल पीस, पैसों और आपकी सेहत पर असर डाल सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान आप इसमें बताये गए नियमों का पालन कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने भी लग जाती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कमरे में झाड़ू को रखने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. बात करें झाड़ू की तो इसे सिर्फ साफ-सफाई का सामान नहीं माना जाता है, इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर भी देखा जाता है. ऐसे में अगर आप इसे अपने कमरे में ही रख देते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपकी आंखें खोल देने वाली हो सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आपको क्यों अपने बेडरूम में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए और क्या होता है जब आप इसे अपने बेडरूम में ही रखना शुरू कर देते हैं. तो चलिए इन नुकसानों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ सकती है दूरी

आपको इसलिए भी अपने बेडरूम में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इस जगह को पति-पत्नी के आराम, प्यार और शांति के स्थान के रूप में भी देखा जाता है. ऐसे में जब आप अपने बेडरूम में झाड़ू को लाकर रख देते हैं तो रिश्तों में स्ट्रेस बढ़ने लगता है. कई बार छोटी से छोटी बात पर भी पति-पत्नी बहस करने लगते हैं जो आगे चलकर मनमुटाव और रिश्तों में दूरी आने का कारण बन जाता है. अगर आप अपने रिश्ते को बचाकर रखना चाहते हैं तो अपने बेडरूम को हमेशा साफ और पॉजिटिव एनर्जी वाला बनाकर रखने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

बढ़ सकती है मेंटल स्ट्रेस और बेचैनी

आपका बेडरूम ही वह जगह है जहां पर आप पूरी दिन की थकान को मिटाने के लिए जाते हैं. यह भी एक बड़ी वजह है कि आपको यहां पर झाड़ू रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप यहां पर झाड़ू रख देते हैं तो इसे अव्यवस्था का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी इस गलती की वजह से आपने मन अशांत रहने लगता है, रात को नींद ठीक से नहीं आने लगती है और आपको स्ट्रेस भी महसूस होने लग जाता है. अगर आप अपने बेडरूम में सुकून वाला माहौल चाहते हैं, तो आपको कभी भी यहां पर झाड़ू को रखने की गलती नहीं करनी चाहिए.

आ सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

हमारे वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यताओं के अनुसार अगर आप झाड़ू को गलत जगह पर रख देते हैं तो इसके वजह से भी आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें और पैसों का नुकसान हो सकता है. जब आप अपने बेडरूम में खाडू रखते हैं तो इसकी वजह से बेकार के खर्च बढ़ने लगते हैं, सेविंग्स नहीं हो पाती है और साथ ही पैसों की किल्लत जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. अगर आप इस तरह की किसी भी समस्या से बचकर रहना चाहते हैं, तो झाड़ू को उसकी सही जगह पर रखना शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

बढ़ सकता है निगेटिव एनर्जी का असर

आपके बेडरूम का माहौल हमेशा ही काफी ज्यादा शांत, हल्का और पॉजिटिव होना चाहिए. झाड़ू को हमेशा से ही घर की गंदगी को दूर करने का साधन ही माना जाता रहा है और ऐसे में जब आप इसे अपने बेडरूम में रख देते हैं, तो यहां पर भी निगेटिव एनर्जी का असर बढ़ने लगता है. कई बार आपको अपने कमरे में भी भारीपन का एहसास हो सकता है और कई बार आपका मन बेचैन भी हो सकता है.

सेहत पर पड़ सकता है असर

कई बार जब आप झाड़ू को बेडरूम में ही खुली हुई जगह पर रख देते हैं तो इसमें धूल और मिट्टी इकठ्ठा होने लग जाती है. अगर ऐसा हुआ है तो संभावना है कि आपको एलर्जी, छींक और खांसी आने की और साथ ही सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती है. खासतौर पर अगर आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर बुजुर्ग हैं तो आपको बेडरूम में झाड़ू गलती से भी नहीं रखना चाहिए. इस तरह के किसी भी साफ-सफाई वाली चीज को अपने बेडरूम से जितना हो सके दूर रखना ही आपके लिए बेहतर है.

यह भी पढ़ें: शनिवार की सुबह ये 3 काम करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां, रुके हुए कामों में भी आती है तेजी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola