रहमानपुर डबल मर्डर केस: दोनों पक्षों के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
रहमानपुर डबल मर्डर केस: दोनों पक्षों के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

रहमानपुर डबल मर्डर केस: दोनों पक्षों के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन

एक महिला गिरफ्तार डीएसपी बोले,नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज बारसोई सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है. मामले में एक महिला आरोपित की गिरफ्तारी भी हुई है. जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया था. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एक पक्ष के आवेदन में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के आवेदन में नौ लोगों को नामजद किया गया है. डीएसपी ने जानकारी दी कि दूसरे पक्ष के नामजद आरोपितों में शामिल खुशनुमा खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है. खास बात यह है कि खुशनुमा खातून पहले दर्ज मामले की वादी भी है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन