क्या आप भी बार-बार दूसरों से लेते हैं उधार? आचार्य चाणक्य ने बताई इसके पीछे की चौंकाने वाली सच्चाई

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

उधार लेने की आदत पर क्या कहते हैं चाणक्य Ai image

Chanakya Niti: यह आर्टिकल चाणक्य नीति की उस जरूरी सीख पर बेस्ड है जिसमें उधार लेने की आदत को लेकर चेतावनी दी गई है. इसमें आसान और सीधी भाषा में बताया गया है कि कैसे यह आदत धीरे-धीरे इंसान की सोच, रिश्तों, इज्जत और आर्थिक स्थिति पर असर डालती है और जीवन में कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान लोगों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई ऐसी बातें कही हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं. इन्हीं नीतियों में उन्होंने उन लोगों के बारे में भी बताया है, जो हमेशा दूसरों से उधार लेते रहते हैं. उनका कहना है कि कुछ लोग उधार इसलिए लेते हैं क्योंकि उन्हें यह सबसे आसान और तुरंत मदद पाने का तरीका लगता है. आचार्य चाणक्य चेतावनी देते हैं कि शुरुआत में यह आदत राहत जरूर देती है, लेकिन आगे चलकर यही आदत बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार यह आदत इंसान की सोच, उसकी आजादी और उसके रिश्तों पर भी असर डालती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन नुकसानों के बारे में बताएंगे, जो उधार लेने की आदत की वजह से झेलने पड़ सकते हैं.

खुद पर भरोसा खत्म हो जाता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान को हमेशा ही अपने बल पर जिंदगी जीने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन, जब एक इंसान बार-बार दूसरों से उधार लेने लगता है, तो उसकी मेहनत और खुद पर होने वाला भरोसा देखते ही देखते खत्म होने लग जाता है. उसे ऐसा लगने लगता है कि अगर उसे जरूरत हो तो पैसे कहीं से भी उसे उधार में मिल जाएंगे. इस आदत की वजह से एक समय के बाद वह अपने खर्चों को संभालकर खर्च करना बंद कर देता है. इस तरह का व्यक्ति हर बीतते दिन के साथ दूसरों पर निर्भर होना शुरू कर देता है. ऐसा होना किसी के लिए भी सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

मेंटल स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है

दूसरों से पैसे उधार में लेना भले ही आपको कितना ही आसान क्यों न लगे, लेकिन इसे वापस करना काफी ज्यादा कठिन और स्ट्रेस से भरा हुआ लग सकता है. जब आप किसी से पैसे उधार में लेते हैं, तो आपके दिमाग में यह चिंता बनी रहती है कि अब इस पैसे को कम और किस तरह से वापस किया जाए. अगर आप समय पर पैसे नहीं लौटा पाते हैं, तो अंदर ही अंदर आपको डर और शर्मिंदगी का एहसास होता रहेगा. आचार्य चाणक्य के अनुसार उधार में लिया गया पैसा आपकी मेंटल पीस को पूरी तरह से खत्म कर देता है.

रिश्तों में दरार आने का खतरा

अगर आप उधार लिए हुए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाते हैं, तो कई बार यह रिश्तों में दूरी आने का भी कारण बन सकता है. चाणक्य के अनुसार शुरूआती दिनों में भली ही आपके दोस्त और आपके रिश्तेदार आपकी मदद कर दें, लेकिन अगर आप समय पर उनके पैसे नहीं लौटाएंगे, तो रिश्ते में कड़वाहट आने लग जाएगी. इसके अलावा कई बार छोटी से छोटी गलतफहमी भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार पैसों का लेन-देन किसी भी रिश्ते को काफी ज्यादा सेंसिटिव बना देता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

समाज में इज्जत कम होने लगती है

जब कोई भी व्यक्ति बार-बार दूसरों से उधार लेने पर निर्भर रहने लगता है, तो उसकी छवि समाज में कमजोर होती चली जाती है. लोग उसे देखकर यही मानते हैं कि वह आर्थिक रूप से कमजोर और गैर-जिम्मेदार इंसान है. अगर आप बार-बार उधार लेते रहते हैं तो लोगों का आप पर भरोसा और आपके प्रति इज्जत दोनों ही खत्म होने लग जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार समाज में इज्जत पाना वह दौलत है जिसे आपको कमाने में खूब समय लगता है लेकिन गंवाने में बिलकुल समय नहीं लगता है. उधार लेने की आदत समाज में आपको इजात को नुकसान पहुंचा सकती है.

धीरे-धीरे बिगड़ती है आर्थिक स्थिति

अगर आप आर्थिक रूप से एक मजबूत इंसान बनना चाहते हैं तो आपको कभी भी दूसरों से पैसे उधार में नहीं लेना चाहिए. शुरूआती दिनों में यह आपकी हर छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा कर देती है, लेकिन कुछ ही समय में छोटा सा उधार एक बड़े बोझ में बदल जाता है. कई बार आप एक उधार को चुकाने के लिए दूसरा उधार ले लेते हैं, जिससे वह एक उधार लेने के चक्र में फंसकर रह जाता है. आपकी इस गलती की वजह से आपकी फ्यूचर की सभी प्लानिंग्स रुकी रह जाती हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola