बॉयफ्रेंड चाहिए? अब किराए पर मिलेगा पार्टनर, जानें क्या है ‘Rent a Boyfriend’ का नया ट्रेंड?

'रेंट अ बॉयफ्रेंड' ट्रेंड, सांकेतिक तस्वीर
‘Rent a Boyfriend’ का ट्रेंड इन दिनों चर्चा में है, जहां लोग कुछ समय के लिए साथी की कंपनी लेते हैं. जानिए यह कॉन्सेप्ट कैसे काम करता है, इसमें मिलने वाली सेवाएं क्या होती हैं और क्यों युवाओं के बीच यह नया रिलेशनशिप ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
Rent a Boyfriend Concept: आज के दौर में रिश्तों की परिभाषा भी बदल रही है. जहां पहले लोग प्यार और साथी की तलाश में समय बिताते थे, वहीं अब एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है-‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ (Rent A Boyfriend) . इसमें लोग असली रिश्ते में बंधने के बजाय कुछ समय के लिए एक साथी की कंपनी, बातचीत और साथ पाने के लिए पैसे देकर बॉयफ्रेंड जैसी सेवाएं लेते हैं. खासकर युवाओं के बीच यह ट्रेंड सोशल मीडिया और डेटिंग कल्चर के चलते सुर्खियों में आ गया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ अकेलेपन को दूर करने का नया तरीका है या फिर रिश्तों को देखने का बदलता नजरिया?
क्या है ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ ट्रेंड? (Rent A Boyfriend)
‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ का मतलब है किसी व्यक्ति को तय समय के लिए साथी की तरह हायर करना. इसमें जरूरी नहीं कि कोई रोमांटिक रिश्ता हो, बल्कि कई बार लोग सिर्फ बातचीत करने, बाहर घूमने जाने, इवेंट में साथ ले जाने या अकेलेपन से बचने के लिए ऐसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं. यह कॉन्सेप्ट कई देशों में पहले से मौजूद है और अब सोशल मीडिया के जरिए भारत में भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई लोग काम, पढ़ाई और निजी जिम्मेदारियों के चलते अकेलेपन का सामना कर रहे हैं. बड़े शहरों में रहने वाले युवाओं के पास समय की कमी है और कई लोग लंबे समय तक रिलेशनशिप में जाने से बचते हैं. ऐसे में कुछ समय के लिए किसी की कंपनी पाना उन्हें आसान विकल्प लग सकता है.
इसके अलावा सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स ने भी रिश्तों को देखने का नजरिया बदला है. लोग अब अपनी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं.
कैसे काम करता है ‘Rent a Boyfriend’ का कॉन्सेप्ट?
‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ सर्विस में लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या एजेंसियों के जरिए अपनी पसंद के साथी को चुनते हैं. इसके लिए कई जगहों पर प्रोफाइल, पसंद-नापसंद और उपलब्ध समय जैसी जानकारी दी जाती है. इसके बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से समय और एक्टिविटी चुन सकता है. कुछ प्लेटफॉर्म पर इसके लिए बाकायदा रेट चार्ट भी मौजूद होता है, जिसमें एक घंटे की कंपनी से लेकर पूरी डेट या पूरे दिन के साथ तक की कीमत तय होती है.
क्या होता है रेट चार्ट? (उदाहरण)
सोशल मीडिया पर कई ऐसे रील्स वायरल हो रहे हैं जिस्में लोग अलग-अलग तरह के रेट चार्ट दिखा रहे हैं, इसके अलावा कई पूर्व डेटिंग साइट्स जिन्हें अब बंद कर दिया गया, वहां भी कई बार रेस्तरां के मेन्यू के तरह रेट चार्ट्स देखने को मिलते थे. इन्हीं के अनुसार नीचे एक अनुमानित रेट चार्ट हमने तैयार किया है.
View on Instagram
| सर्विस | अनुमानित चार्ज |
| 1 घंटे के लिए साथ | 500 रुपए से 2000 रुपए तक |
| कॉफी या छोटी मुलाकात | 1000 रुपए से 3000 रुपए तक |
| मूवी डेट | 2000 रुपए से 5000 रुपए तक |
| डिनर डेट या आउटिंग | 3000 रुपए से 8000 रुपए तक |
| पूरे दिन की कंपनी | 5000 रुपए से 15000 रुपए या उससे ज्यादा |
‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ जैसा ट्रेंड यह दिखाता है कि आज के समय में लोग अकेलेपन और सोशल कनेक्शन की जरूरत को पूरा करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हालांकि, यह कॉन्सेप्ट अभी भी लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे बदलती लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ के लिए यह रिश्तों के भावनात्मक पहलू को कमजोर करने वाला नजर आता है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ट्रेंड सिर्फ एक अस्थायी सोशल मीडिया चर्चा बनकर रह जाता है या फिर आधुनिक रिश्तों की नई पहचान बनता है.
यह भी पढ़ें: बिना एक भी रुपये खर्च किए बनाएं यादगार संडे, पार्टनर के साथ करें ये प्यारी चीजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










