समाज में कुप्रथा का उन्मूलन जरूरी: साध्वी शिखा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में कुप्रथा का उन्मूलन जरूरी: साध्वी शिखा

समाज में कुप्रथा का उन्मूलन जरूरी: साध्वी शिखा

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी के रतनपुर में सत्संग का आयोजन किया गया. मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव की माता स्व सोना देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजन किया गया. इस सत्संग में छत्तीसगढ से साध्वी शिखा दीदी, स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज समेत अन्य साधु संत पहुंचे थे. मनोहरपुर मुखिया शबनम कुमारी यादव व पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने सभी साधु संतों, साध्वी का स्वागत किया. साध्वी शिखा दीदी ने कहा कि हमारे सत्संग का उद्देश्य है नारी शिक्षा, बाल शिक्षा व समाज सुधार का है. समाज में कुप्रथा का उन्मूलन जरूरी है. उसी का प्रयास चल रहा है. एक सुंदर समाज बने. यही प्रयास कर रहे है. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष रामजी यादव, हरेराम यादव, मुन्ना सिह, पंकज सिंह, अरूण सिंह, विनोद सिंह, नरेन्द्र साह, राकेश यादव, गजेन्द्र नारायण यादव, मुक्तिनाथ दास छविलाल सिंह,जयमंगल यादव, प्रमोद यादव, मोकिम, समीम, अताउर, ज्योतिष यादव, विश्वनाथ यादव, रामजी, प्रमोद यादव, चंद्रशेखर कुमार, प्रमात कुमार, अंकित यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन