अपहृता को पुलिस ने बावनगंज से सकुशल किया बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
अपहृता को पुलिस ने बावनगंज से सकुशल किया बरामद

अपहृता को पुलिस ने बावनगंज से सकुशल किया बरामद

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना कांड संख्या 117/26 में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. अपहरण मामले में लापता युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावनगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद किया. बरामदगी के बाद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई, जैसे बयान दर्ज करना एवं संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है और जल्द ही सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन